गोरखपुर : संत कबीरनगर में मंगलवार को 1,378 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 1,340 निगेटिव वहीं दो पुलिस कर्मी समेत 38 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस दिन 45 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,823 हो गई है।
पुलिस लाइन-खलीलाबाद व महुली थाने के एक-एक कुल दो पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस जिले में सर्वाधिक खलीलाबाद ब्लाक में 12, नाथनगर ब्लाक में आठ, बेलहरकलां ब्लाक में पांच, सेमरियावां व बघौली ब्लाक में चार-चार, सांथा व हैंसर बाजार ब्लाक में दो-दो तथा पौली ब्लाक में एक कुल 38 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
इस दिन 45 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 50,052 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 43,532 निगेटिव और 1,823 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 19 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 1,580 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 224 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।